By Mahima Sharan21, Jun 2024 01:59 PMjagranjosh.com
शहरों का इतिहास
हमारे देश में ऐसे बहुत ही चीजें और इतिहास है जो काफी दिलचस्प है और लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको देश के उस शहर के बारे में बताएंगे, जिसे भारत का खुशियों का शहर कहा जाता है।
सिटी ऑफ जॉय
वैसे तो सभी राज्य की अपनी खासियत होती हैं। ऐसे में हम आपको सिटी ऑफ जॉय के बारे में बताएंगे। यह शहर कोलकाता है, जिसकी खूबसूरती और विरासत का वर्णन कई किताबों में किया गया है।
क्यों दिया गया यह नाम
कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय कहने के पीछे की वजह यहां की संस्कृति, कला, इतिहास, साहित्य, खान-पान, त्योहारों और उत्सवों को लेकर लोगों का उत्साह है। कोलकाता की दुर्गा पूजा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है।
दुर्गा पूजा का उत्साह
कोलकाता के उत्सव का हिस्सा बनने और देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, खासकर दुर्गा पूजा के मौके पर। कोलकाता के लोगों में मां दुर्गा की पूजा को लेकर काफी उत्साह, खुशी और जोश होता है।
कोलकाता का इतिहास
कोलकाता शहर के इतिहास की बात करें तो इसे पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था। इस शहर का विकास ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था और यह 1911 तक ब्रिटिश सरकार की राजधानी थी।
बंगाल सल्तनत
ब्रिटिश शासन से पहले बंगाल या कोलकाता पर बंगाल सल्तनत का शासन था। बाद में इसका नाम कोलकाता पड़ा।
कोलकाता भी खुशियों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ