By Mahima Sharan21, Jun 2024 11:49 AMjagranjosh.com
चार अलग दिन
एक साल में 365 दिन होते हैं, लेकिन साल में चार दिन ऐसे होते हैं, जिनकी अपनी अलग खासियत होती है। ये चार दिन हैं 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर है।
सबसे लंबा दिन
21 जून को सबसे लंबा दिन और रात छोटी होती है। यह धरती का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन नॉर्थन हेमिस्फीयर में मौजूद सभी देशों में दिन लंबा और रात छोटी होती है। खास बात यह है कि इस दिन दोपहर में एक ऐसा पल आता है, जब इंसान और दूसरे जीव-जंतुओं की परछाई भी साथ छोड़ देती है।
लंबे दिन और छोटी राते
21 जून को दिन 12 नहीं बल्कि 14 घंटे का होगा आम दिनों में दिन 12 घंटे और रात 12 घंटे की होती है। वहीं 21 दिसंबर के बाद रात छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। जबकि 21 जून सबसे लंबा दिन है। इस दिन दिन 12 घंटे की जगह 14 घंटे का होता है। इसके बाद दिन छोटा होना शुरू हो जाएगा।
दोपहर के समय सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होगा
21 जून को सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होगा। इसका मतलब यह है कि इस दिन धरती पर सूरज की रोशनी सबसे लंबे समय तक रहेगी। धरती पर दिन सुबह जल्दी होता है जबकि सूर्यास्त देरी से होता है।
पृथ्वी की रोटेशन
हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर और सूर्य की एक्सेस में घूमती है। रोटेशन के दौरान 21 जून को दोपहर में ऐसी स्थिति बनती है, जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है। इसका मतलब है कि 21 जून को सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक रहती है।
इसलिए होते हैं दिन और रात
पृथ्वी के अपने एक्सेस पर घूमने के कारण दिन और रात होते हैं। साथ ही समय भी घटता-बढ़ता रहता है। अगर पृथ्वी न होती तो सूर्य के सामने वाला हिस्सा हमेशा सूर्य की रोशनी में रहता और दूसरा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता।
यही कारण है कि 21 जून साल का सबसे लंबा दिन कहलाता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
7 तरह के बुद्धिमान लोगों के बारे में जानिए? कहीं आप भी तो नहीं