By Priyanka Pal09, May 2025 05:00 PMjagranjosh.com
जनरल नॉलेज
भारत एक कृषि प्रधान देश है, जो अपनी विभिन्न फसलों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। वहीं आज जानिए भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में जहां सबसे अधिक अनार का उत्पादन किया जाता है।
अनार के गुण
अनार की लोकप्रियता उसमें पाए जाने वाले गुणों, स्वाद और मनमोहक रंग के लिए है। इसका सेवन करने से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।
अनार का उत्पादन
भारत में सबसे अधिक अनार का उत्पादन महाराष्ट्र में किया जाता है। अनार उत्पादन के मामले में ये राज्य सबसे आगे है।
कुल उत्पादन
देश की कुल अनार उत्पादन में महाराष्ट्र का 54.85 फीसदी की हिस्सेदारी है। यहां की मिट्टी और जलवायु अनार की खेती के लिए बेहतर मानी जाती है।
पौषक तत्व
अनार में विटामिन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, और जिंक पाया जाता है। गुजरात के किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं।
गुजरात का दूसरा स्थान
उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर गुजरात है, देश के कुल भिंडी उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 21.28 फीसदी है।
कर्नाटक तीसरा स्थान
वहीं उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर कर्नाटक का आता है। यहां अनार का 9.51 फीसदी उत्पादन होता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।