Current Affairs: क्या आप दे सकते हैं इन सवालों के जवाब?


By Mahima Sharan09, Mar 2024 04:15 PMjagranjosh.com

जनरल नॉलेज

आपका जनरल नॉलेज सुधारने के लिए यहा कुछ टॉप जनरल नॉलेज के सवाल दिए गए हैं, जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए किसे नामित किया है?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए सतनाम सिंह संधू को नामित किया है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने किस राज्य सरकार के साथ एक समझौते किया?

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 1 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता तक हरित हाइड्रोजन और डेरिवेटिव के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता किया है।

उत्तर-पूर्व भारत के पहले नेचुरल चिकित्सा अस्पताल की कहां रखी गई?

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्वोत्तर में पहले योग और प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल की नींव रखी।

FIH हॉकी 5S महिला विश्व कप का खिताब किसने जीता?

नीदरलैंड की महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी 5S महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया है।

ISSF वर्ल्ड कप 2024 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग किसने जीती?

भारत के दिव्यांश सिंह पंवार ने काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप 2024 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 2024 में किस फिल्म ने बेस्ट फ़िल्म का पुरस्कार जीता?

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म '12वीं फेल' ने बेस्ट फिल्म (लोकप्रिय) का पुरस्कार जीता।

'एक समंदर, मेरे अंदर' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के डिप्टी सीईओ संजीव जोशी द्वारा लिखित पुस्तक 'एक समंदर, मेरे अंदर' लॉन्च की।

Higher Education Scholarship: फ्रांस में पढ़ाई के लिए मिल रही है स्कॉलरशिप