जानना चाहते हैं मुंबई का इतिहास तो जरूर घूमें ये 7 जगहें


By Priyanka Pal03, Sep 2024 04:55 PMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं मुंबई का इतिहास ढाई हजार साल से भी ज्यादा पुराना रहा है। सम्राट अशोक से लेकर ब्रिटिश काल तक का इतिहास यहां मुंबई में बसा हुआ है। जानिए यहां की इतिहासिक जगाहों के बारे में।

कान्हेंरी गुफाएं

यह गुफाएं कारीगरों द्वारा बड़ी - बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गईं हैं। यहां 109 गुफ्फाओं को खूबसूरत नक्काशी और मूर्तियों की सजावट की गई है।

एलीफेंटा गुफाएं

इतिहासकार मानते हैं यह गुफाएं 5वीं से 8वीं सदी के बीच बनी थीं। ये गुफाएं भगवान शिव को समर्पित हैं। यह समुद्र के किनारे स्तिथ हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया

क्या आप जानते हैं, 1924 में सम्राट जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के आगमन की याद में बना यह गेट 85 फीट ऊंचा है। एलीफेंटा के लिए फेरी भी यहीं से मिलती है।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर

1801 में बने इस ऐतिहासिक मंदिर में लाखों भक्त दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक हैं।

महालक्ष्मी मंदिर

अरब सागर के तट पर स्थित यह महालक्ष्मी का मंदिर सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण 1831 में हुआ था।

बांद्रा फोर्ट

कास्टेला डे अगुआडा के नाम से पॉपुलर इस किले का निर्माण पुर्तगालियों ने गुजरात के बहादुर शाह को हराने के बाद 1500 के दशक में करावया था।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

सन् 1887 में बना यह ऐतिहासिक रेलेव स्टेशन इतिहास की बहुत सी चीजों को उजागर करता है। यह रेलवे स्टेशन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

लैपटॉप पर भी कोई नहीं पढ़ पाएगा पर्सनल चैट, ऐसे लगाएं प्राइवेसी लॉक