उत्तर प्रदेश का प्रमुख कोयला उत्पादक जिला कौन सा है?
By Priyanka Pal20, Mar 2025 10:00 AMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश का प्रमुख कोयला उत्पादक जिला कौन सा है?
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति,अनोखी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के साथ कई महत्वपूर्ण खनिजों का भी घर है। आज जानिए यहां के प्रमुख कोयला उत्पादक जिले के बारे में।
क्षेत्रफल
भारत में उत्तर प्रदेश चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।
कुल जिले
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके कुल जिलों की बात करें, तो यह यहां 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं।
संभांग में विभाजित
यूपी चार संभाग में विभाजित है, जिसमें पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, रोहिलखंड, अवध और बघेलखंड शामिल है।
कोयले का अधिक उत्पादन करने वाला जिला
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक कोयले का उत्पादन सोनभद्र जिले में होता है। यह जिला भारत में भी प्रमुख कोयला उत्पादन क्षेत्र में आता है, जहां अधिकांश कोयले के भंडार पाए जा सकते हैं।
यूपी का सोनभद्र जिला
सोनभद्र में सिंगरौली कोल फील्ड्स नाम से मशहूर खदान है। यहां से कोयला निकाला जाता है और देश के अलग-अलग भागों में भेजा जाता है।
कोयले का इस्तेमाल
कोयले का इस्तेमाल न केवल बिजली के उत्पादन में किया जाता है, बल्कि उर्वरक, स्टील, सीमेंट और अन्य उद्योग में भी कोयले का इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।