By Priyanka Pal17, Jan 2025 02:27 PMjagranjosh.com
भारत में भूकंप का इतिहास भयावह घटनाओं से भरा हुआ है। इन भूकंपों ने हमेशा बड़े पैमाने पर जान – माल का नुकसान किया है। आइए जानते हैं भारत में आए भयानक भूकंप के बारे में।
बिहार भूकंप
साल 1934 के दौरान जहां एक ओर भारत आजादी की लड़ाई लड़ रहा था वहीं, 15 जनवरी 1934 को बिहार में 8.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया था।
महाराष्ट्र भूकंप
30 सितंबर, 1993 को महाराष्ट्र राज्य में आए भूकंप में 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे। लातूर जिले के किल्लारी गांव में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई।
असम
1950 में असम में 8.6 तीव्रता भूकंप ने पूरे क्षंत्र को हिला कर रख दिया और करीब 1,500 से ज्यादा लोगों की जान गई।
उत्तरकाशी भूकंप
1991 को उत्तराखंड राज्य में स्थित उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी जिलों में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में एक हजार से अधिक लोग मारे गए थे।
कश्मीर
साल 2005 में कश्मीर में 7.6 तीव्रता नापी गई थी। ये तबाही भारत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर दोनों पर भारी पड़ी थी।
सिक्किम
सिक्किम में आए एक भूकंप से 100 से अधिक लोगों की जान गई थी। साल 2011 में आए सिक्किम भूकंप की तीव्रता 6.8 नापी गई थी।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।