दिमाग से कभी कुछ नहीं होगा डिलीट, फॉलो करें ये टिप्स
By Mahima Sharan03, May 2024 01:13 PMjagranjosh.com
जीवनशैली में बदलाव
चाहे आपकी उम्र कोई भी हो, आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करके अपनी याददाश्त, एकाग्रता और ध्यान को तेज कर सकते हैं।
तेज होगा दिमाग
यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करना शुरू कर देंगे तो आपका दिमाग आइंस्टीन की तरह काम करेगा। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
गाना सुने
अगर आपको तेज दिमाग चाहिए तो आपको संगीत जरूर सुनना चाहिए। संगीत से सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है। इससे दिमाग की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है।
गेम खेले
इसके अलावा आप सुडोको या शतरंज भी खेल सकते हैं। इससे दिमाग की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। यह आपकी याददाश्त को तेज़ करता है।
व्यायाम
आप व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। इससे मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है। इससे आप तनाव मुक्त रहते हैं और आपका मन भी प्रसन्न रहता है।
अच्छी नींद
स्वस्थ दिमाग के लिए आपको 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। साथ ही मेडिटेशन को भी अपने हित में शामिल करें।
किताबे पढ़ना
दिमाग को तेज करने के लिए आपको सुबह पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। आपको सुबह अखबार जरूर पढ़ना चाहिए।
इन टिप्स की मदद से आप भी तेज दिमाग वाले बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ