Teenager मेंटल हेल्थ को कैसे सही करें?


By Mahima Sharan22, Jan 2025 03:07 PMjagranjosh.com

टीनएज बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य

टीनएज छात्रों में ज्यादातर स्ट्रेस और एंजाएटी की समस्या देखी जाती है। आज के बच्चों के लिए अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रख पाना चुनौतीपूर्ण हो चुका है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिसकी मदद से टीनएज बच्चे अपने मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।

सेल्फ केयर

नियमित व्यायाम मूड और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। टीनएज छात्रों को अपने दैनिक जीवन में व्यायाम को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से आपका दिमाग शांत और फोकस रहता है।

सकारात्मकता पर ध्यान दें

अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करने और ऐसी चीजें करने की कोशिश करें जो आपको खुश करती हैं।

कृतज्ञता का अभ्यास करें

इस बात पर चिंतन करें कि आप किस बात के लिए आभारी हैं या किस बात पर आपको गर्व है। टीनएज बच्चों नकारात्मकता के जाल में जल्दी फंस जाते हैं, इसलिए खुद के बारे में केवल अच्छी और सकारात्मक बातें करें।

जुड़े रहें

दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। ऐसा करने से आपको मानसिक शक्ति मिलती है और अंदर से बेहतर महसूस करते हैं।

समस्या को शेयर करें

अपनी समस्याओं के बारे में माता-पिता, शिक्षक या किसी अन्य प्रोफेशनल के साथ शेयर करें।

विश्राम तकनीक सीखें

तनाव से निपटने में मदद के लिए माइंडफुलनेस या ध्यान का प्रयास करें। ऐसा करने से आपके दिमाग को आंतरिक शक्ति मिलती है।

सोशल मीडिया से ब्रेक लें

दिन के कुछ समय के लिए अपने फोन को बंद करने का प्रयास करें। सोशल मीडिया के कारण बच्चों के अंदर तुलना भी भावना आती है।

इन टेक्निक से टीनएज छात्र अपने मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

एक्स्ट्रोवर्ट कैसे बन सकते हैं?