By Mahima Sharan07, Jul 2024 11:33 AMjagranjosh.com
स्मार्ट बच्चे नहीं करते ये काम
अधिकतर बच्चों का यह कहना होता है कि वे मेहनत को बहुत करते हैं, लेकिन परिणाम उनके अनुसार नहीं आता। इसलिए आज हम आपको स्मार्ट बच्चों के उन गलतियों के बारे में जो वे कभी नहीं करते हैं-
टालमटोल
स्मार्ट बच्चे समय के महत्व को समझते हैं, इसलिए वे कभी भी काम को भविष्य के लिए नहीं टालते। वे आज के काम को आज ही पूरा करते हैं और इसके लिए वे एक टाइम टेबल बनाते हैं और उस पर अड़े रहते हैं।
सेल्फ केयर को अनदेखा करना
होशियार छात्र संतुलित जीवनशैली के महत्व को समझते हैं। इसलिए वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखते हैं। इसके लिए वे सही डाइट और अच्छी नींद लेते हैं।
फीडबैक न लेना
अपने काम का फीडबैक न लेकर आप उन गलतियों को अनदेखा कर देते हैं, जो आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। इसलिए समझदार बच्चे अपने काम का फीडबैक लेते हैं और गलतियों को सुधारते हैं।
खुद को अलग करना
समझदार बच्चे जानते हैं कि सफल होने के लिए उन्हें एक अच्छे और प्रोडक्टिव टीम की जरूरत है। इसलिए वे हमेशा नेटवर्किंग में विश्वास रखते हैं और उन लोगों से दोस्ती करते हैं, जिसने उन्हें कुछ ज्ञान मिल सकें।
सवाल न पूछना
सवाल न पूछ कर आप कुछ के साथ धोखा करते हैं, क्योंकि इससे आपका बेस क्लियर नहीं होता। एक बुद्धिमान इस बात को अच्छे से जानता है, इसलिए वे कभी भी सवाल पूछने से नहीं हिचकिचाता।
चीजों को रटना
रटी हुए चीजों को जल्दी भूलने की पूरी चांस होती है। इसलिए बुद्धिमान छात्र चीजों को रटने की वजाय कॉन्सेप्ट को समझने में विश्वास रखते हैं। क्योंकि ऐसा कर के वे लंबे समय तक कॉन्सेप्ट को याद रख पाते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल न करना
दिमाग को सक्रिय बनाए रखने के लिए मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है। अगर दिमाग को सक्रिय बनाए रखना है, तो सुनिश्चित करें की आपको कोई बात परेशान न कर रही है और अगर ऐसा है, तो किसी दोस्त, पेरेंट्स या काउंसलर की मदद मांगे।
अगर आपको भी स्मार्ट बनना है, तो आज से ही इन आदतों को सुधार लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ