Modi Cabinet 2024: किसे मिला कौन-सा मंत्रालय?


By Priyanka Pal11, Jun 2024 09:22 AMjagranjosh.com

मिली जानकारी के अनुसार, मोदी 3.0 सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालय बांट दिए गए हैं। यहां जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय।

अमित शाह

अब तक की सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य करने वाले अमित शाह फिर से गुह मंत्री के रूप में ही काम करेंगे।

राजनाथ सिंह

लखनऊ सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी से 1.35 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। रक्षा मंत्रालय के रूप में राजनाथ सिंह फिर से देश के लिए काम करेंगे।

जेपी नड्डा

उन्होंने अपने कार्यकाल के अलग-अलग बिंदुओं पर विभिन्न विभागों को संभाला। इनमें वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संसदीय कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण शामिल हैं। साल 2024 से वे स्वास्थ्य मंत्रालय व केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय संभालेंगे।

नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में, नितिन गडकरी राजमार्ग विस्तार और वाहन सुधारों से जुड़े रहे हैं। इस बार भी उनके हाथ सड़क परिवहन मंत्रालय हाथ लगा है।

निर्मला सीतारमण

सुश्री सीतारमण ने सितंबर 2017 और मई 2019 के बीच रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया। वह फिर से वित्त मंत्रालय की कुर्सी पर ही वापस लौटी हैं।

पीयूष गोयल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सत्ता में लौटने के बाद से विभिन्न चरणों में, श्री गोयल ने कई विभागों का प्रबंधन किया है। वाणिज्य मंत्रालय के साथ वापसी की है।

हरदीप सिंह पुरी

2018 में उच्च सदन से राजनीति में आने से पहले, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया है। वह एक बार फिर से पेट्रोलियम मंत्री बन गए हैं।

चिराग पासवान

उनकी पार्टी ने जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और हाजीपुर जैसी पांचों सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी पर जीत हासिल की। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय थमाया गया है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Modi Cabinet 3.0: Top BJP Ministers Who Were Dropped