भारत की 7 सबसे हरी - भरी जगहें, यहां घूम सकते हैं प्रकृति प्रेमी
By Priyanka Pal24, Jun 2024 09:54 AMjagranjosh.com
क्या आप एक प्रकृति प्रेमा हैं और इन गर्मियों में भारत के हरियाली भरे शहरों और जगाहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। आगे जानिए भारत की 7 ऐसी बेहतरीन जगाहों के बारे में।
जीरो, अरुणाचल प्रदेश
अगर सच में आप प्रकृति का खूबसूरत नज़ारा देखना चाहते हैं, तो आप अरुणाचल प्रदेश अगर इस जगह का लुत्फ उठा सकते हैं। हरे - भरे जंगल और देवदार की पहाड़ियां आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
खजियार, हिमाचल प्रदेश
क्या आप जानते हैं, इसे भारत का मिनी स्विजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां का हरा - भरा मैदानी इलाका आपको शांति और खुशी प्रदान करेगा।
कूर्ग, कर्नाटक
इसे भारत का स्कोटलेंड कहा जाता है। यहां के सुंदर परिदृश्य देखकर आप अपने अंदर शांति को स्थापित कर सकते हैं।
मुन्नार, केरल
यह हिल स्टेशन चाय के बागानों और मसालों के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमी यहां रूक कर अपना समय नेचर में गुजार सकते हैं।
फूलों की घाटी, उत्तराखंड
यहां हरियाली, खिलते हुए फूल आपको प्रकृति का एक अलग ही नजारा देंगे। फूलों की घाटी मनमोहक खुशबू से आपका मन शांत करने का काम करेगी।
जुकोऊ घाटी, नागालैंड
यहां की खूबसूरती आपको खुशी प्रदान करने का काम करेगी। जुकोऊ की यात्रा प्राकृतिक आनंद की जगह पहुंचने जैसा है।
पुणे, महाराष्ट्र
पर्वत की तलहटी में बसा पुणे हरे - भरे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। जो इसे देश के सबसे हरे - भरे इलाकों में से एक बनाता है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
भारत का एक ऐसा गांव जहां लोगों के पास हैं दो नागरिकता