दुनिया की 5 सबसे गहरी झीलें, जहां डूबने के बाद कोई नहीं आता वापस
By Mahima Sharan22, Jul 2024 08:34 AMjagranjosh.com
दुनिया के गहरे झील
झीलें लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे गहरे झीलों को बारे में-
बैकाल झील, रूस
रूस के साइबेरिया में बैकाल झील न केवल अपनी महान गहराई के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील होने के लिए भी प्रसिद्ध है।
तांगानिका झील, अफ्रीका
चार अफ्रीकी देशों- तंजानिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और बुरुंडी की सीमा पर स्थित तांगानिका झील दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
कैस्पियन सागर, यूरेशिया
दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कैस्पियन सागर, यूरोप और एशिया के बीच स्थित है, जिसकी सीमा अज़रबैजान, रूस, कज़ाकिस्तान और ईरान से लगती है।
लेक विदमा, अर्जेंटीना
इसका नाम खोजकर्ता एंटोनियो डी विदमा के नाम पर रखा गया है, जो 1783 में इसके तट पर पहुंचे थे, लेक विदमा एक लम्बी झील है जो पिघलते हुए विदमा ग्लेशियर से बनी है।
वोस्तोक झील, अंटार्कटिका
वोस्तोक झील एक अनोखी उप-हिमनद झील है जो लगभग 2.5 किलोमीटर बर्फ के नीचे दबी हुई है, जो इसे अपनी तरह की सबसे बड़ी झील बनाती है।
ये हैं दुनिया के 5 सबसे गहरे झील। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ