By Priyanka Pal17, Feb 2025 01:17 PMjagranjosh.com
भारत में सबसे ज्यादा भूकंप किस राज्य में आते हैं
पृथ्वी की सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है, जो लगातार धीमी गति से हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं या अलग होती हैं, तो भूकंप आता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत के किन राज्यों में सबसे अधिक भूकंप आता है।
सबसे ज्यादा खतरा
खतरे के आधार पर देश को कई जोन में बांटा गया है। देश को कुल पांच जोन में बांटा गया है, जोन-1 वाले इलाकों को सबसे कम खतरा और जोन-5 वाले इलाकों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
जोन 5 में खतरनाक क्षेत्र
भूकंप के लिहाज से सबसे खतरनाक माने जाने वाले इलाके को जोन 5 में रखा गया है। जिसमें गुजरात का कच्छ, उत्तरांचल का एक हिस्सा और पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्य शामिल हैं।
जोन 4 में महानगर
जोन 4 में मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों के अलावा जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार-नेपाल सीमा के कई इलाके शामिल हैं।
जोन 3 के राज्य
इसमें केरल, बिहार, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश पूर्वी गुजरात और मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा आता है।
जोन 2 में शामिल राज्य
जोन-2 में राजस्थान, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा को शामिल किया गया है।
जोन 1 में शामिल इलाके
भूकंप के लिहाज से सबसे कम खतरे वाले जोन यानी जोन-1 में पश्चिमी मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक पूर्वी महाराष्ट्र और उड़ीसा के हिस्से आते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।