By Priyanka Pal26, Feb 2025 07:00 AMjagranjosh.com
भारत में कहानियों, कविताओं और उपन्यासों की कमीं नहीं है। ऐसे में जानिए भारत की सर्व प्रसिद्ध और हिंदी के महत्वपूर्ण उपन्यासों के बारे में।
काशी का अस्सी
लेखक काशीनाथ सिंह का उपन्यास काशी के अस्सी घाट की जिंदगी, राजनीति और हास्य से भरा यथार्थ चित्रण है।
तमस
लेखक भीष्म साहनी की किताब तमस में आपको 1947 के भारत विभाजन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा और मानवीय त्रासदी की कथा बयां करता है।
मैला आंचल
फणीश्वर नाथ रेणु का मैला आंचल जो कि ग्रामीण बिहार की गरीबी, अशिक्षा और सामाजिक विषमताओं का यथार्थवादी वर्णन मिलता है।
आधा गांव
लेखक राही मासूम रजा का उपन्यास जो कि एक गांव के विभाजन और सांप्रदायिकता के प्रभाव की मार्मिक गाथा को बयां करता है।
गोदान
हिंदी के जाने माने लेखक मुंशी प्रेमचंद की गोदान हिंदी साहित्य की दुनिया में सर्व प्रसिद्ध उपन्यासों में से एक है। जहां होरी की गरीबी, शोषण और गोदान की इच्छा के माध्यम से ग्रामीण भारत का यथार्थवादी चित्रण मिलता है।
राग दरबारी
लेखक श्रीलाल शुक्ल का उपन्यास राग दरबारी ग्रामीण में आपको भारत के राजनीति, भ्रष्टाचार और सामाजिक विद्रूपताओं का व्यंग्यात्मक चित्रण मिलेगा।
गुनाहों का देवता
लेखक धर्मवीर भारती का उपन्यास प्रेम, बलिदान और आदर्शों की कहानी, जहां चंदर सुधा के प्रति अपने प्यार को समाज और कर्तव्य के लिए त्याग देता है, ऐसी कहानी से भरा हुआ है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।