By Priyanka Pal22, Jan 2025 04:00 PMjagranjosh.com
दुनिया में कुछ ऐसे पक्षी भी हैं, जो बहुत प्यारे होने के साथ – साथ जहरीले भी होते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए इंसानों के लिए खतरनाक सबसे जहरीले पक्षियों के बारे में।
स्पर विंग्ड गूज
बत्तख जैसा दिखने वाले इस पक्षी के पंखों पर कांटे होते हैं, जिनमें कैन्थारिडिन नाम का जहर पाया जाता है।
रेड वार्बलर
यह पक्षी न्यूरोटॉक्सिक एल्कलॉइड्स जहर से भरा होता है। यह जहर इसे शिकारी पक्षियों से बचाता है और इसे जहरीला पक्षी बनाता है।
नॉर्दर्न वेरिएबल पिटोहुई
हूडेड पिटोहुई की प्रजाति के इस पक्षी के पंखों व त्वचा में बीटीएक्स जहर होता है। यह देखने में हूडेड पिटोहुई से मिलता जुलता है।
ब्लू कैप्ड इफ्रिटा
इस छोटे से पक्षी के पेट, छाती और पैरों के पंखों में भी बैट्राकोटॉक्सिन पाया जाता है, जो इसे शिकारियों से बचाने में हेल्प करता है।
लिटिल ज्ञाइकथ्रश
ऑस्ट्रेलिया के इस पक्षी की त्वचा और पंखों में भी बैट्राकोटॉक्सिनिन ए नाम का जहर मौजूद होता है।
यूरोपियन क्वेल
यह एक प्रवासी पक्षी है। माइग्रेशन के समय ये जहरीले बीज खाती हैं। उनसे यह जहर इंसानों तक पहुंच जाए तो जान जाने, आवाज खो देने, यहां तक की डायरिया होने की भी समस्या हो सकती है।
हूडेड पिटोहुई
न्यू गिनी में पाए जाने वाले इस पक्षी की त्वचा और पंखों में होमोबैट्राकोटॉक्सिन नाम का जहर पाया जाता है। इस जहर की अधिक मात्रा किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए NET की अनिवार्यता हुई खत्म