असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए NET की अनिवार्यता हुई खत्म


By Priyanka Pal07, Jan 2025 04:54 PMjagranjosh.com

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट फैकल्‍टी रिक्रूटमेंट और प्रमोशन के लिए ड्राफ्ट UGC गाइडलाइंस जारी की हैं। आगे जानिए आखिर इन गाइडलाइंस में क्या - क्या कहा गया है।

टीचिंग एक्सपीरियंस

HEIs में वाइस चांसलर बनने के लिए अब 10 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस होना जरूरी नहीं होगा।

प्रोफेसर भर्ती

असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की पोस्ट पर भर्ती ऑल इंडिया एडवर्टिजमेंट के बाद मेरिट बेस्ड होगी।

सब्जेक्ट

अगर उम्मीदवार के पास Ph.D का सब्जेक्ट, यूजी या पीजी के सब्जेक्ट से अलग है, तो वह Ph.D के सब्जेक्ट से प्रोफेसर बन सकता है।

यूजी या पीजी सब्जेक्ट

यदि किसी उम्मीदवार के नेट, सेट का सब्जेक्ट, यूजी या पीजी के सब्जेक्ट से अलग है, तो वह नेट, सेट के सब्जेक्ट से प्रोफेसर बन सकता है।

ड्राफ्ट गाइडलाइंस

इन गाइडलाइंस पर इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट्स और स्‍टेकहोल्‍डर्स से फीडबैक और सुझाव लेने के बाद इन्‍हें लागू कर दिया जाएगा।

UGC गाइडलाइंस 2018

UGC गाइडलाइंस 2018 के अनुसार, असिस्‍टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए कैंडिडेट का उसी सब्‍जेक्‍ट से NET क्‍वालिफाई होना जरूरी था।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

डेब्यू करने जा रहे ये स्टार किड्स कितने पढ़े-लिखे हैं?