By Mahima Sharan22, Nov 2024 12:10 PMjagranjosh.com
भारतीय खिलाड़ियों पर बनीं फिल्में
भारत के सभी खिलाड़ी बहुत ही खास है, लेकिन आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिसके सफल करियर के ऊपर बायोपिक बनाई गई है। इन फिल्मों को दिखाने का मकसद है दुनिया को सीख देना की अगर आपका दृढ़ निश्चय मजबूत है तो बुरी से बुरी परिस्थिति भी आपको अपने सपनों से दूर नहीं कर सकती
एमएस धोनी
साल 2016 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर फिल्म बनीं थी, जिसका नाम था 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'। इस फिल्म में धोनी का किरदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।
मोहम्मद अजहरुद्दीन
साल 2016 में एक और भारतीय क्रिकेटर पर फिल्म बनी थी, जिसका नाम था- 'अजहर'। यह फिल्म इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के ऊपर बनी है, जिसमें अभिनेता इमरान हाशमी ने अजहरुद्दीन का किरदार निभाया था।
कपिल देव
कपिल देव को कौन नहीं जानता है। साल 2021 में फिल्म 83 रिलीज हुई थी, जिसमें कपिल देव के जीवन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था।
सचिन तेंदुलकर
भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर के नाम से प्रचलित सचिन तेंदुलकर के ऊपर भी फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' था।
प्रवीण तांबे
साल 2022 में भारतीय क्रिकेटर प्रवीण तांबे के करियर जर्नी पर 'कौन प्रवीण तांबे'? नाम से फिल्म बनी थी, जो बहुत ही हिट गई।
मिताली राज
भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर साल 2022 में शाबाश मिठू के नाम पर फिल्म बनीं थी। इस फिल्म में मिताली राज का किरदार अभिनेत्री तापसी पन्नू ने निभाई थी।
भारत के इन खिलाड़ियों की कहानी हम सभी को बहुत प्रोत्साहित करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ