जानिए सिंधिया स्कूल कितना महंगा है, जहां से मुकेश अंबानी ने की है पढ़ाई


By Priyanka Pal19, Feb 2025 03:30 PMjagranjosh.com

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित सिंधिया स्कूल भारत के सबसे पॉपुलर और महंगे बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां के फीस स्ट्रक्चर के बारे में।

मुकेश अंबानी ने की पढ़ाई

यह स्कूल वही है जिससे देश के सबसे अमीर शख्स रिलाएंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पढ़ाई की है।

फीस स्ट्रक्चर

सिंधिया स्कूल के फीस की बात करें तो इनकी वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यहां रजिस्ट्रेशन फीस 18500 रुपये। सिंधिया स्कूल के एप्टीट्यूड एनालिसेस फीस 6500 रुपये और एनुअल फी स्ट्रक्चर 25000 रुपये का है।

सालभर की फीस

भारतीय छात्रों के लिए इस स्कूल की सालभर की फीस 13,25,000 रुपये है। यह मूल रूप से भारतीय रियासतों, मुख्य रूप से मराठों के राजघरानों और रईसों के लिए शुरू किया गया था।

स्कूल की स्थापना

सिंधिया स्कूल की स्थापना ग्वालियर के स्वर्गीय महाराजा माधो राव सिंधिया ने 1897 में सरदार स्कूल के रूप में की थी।

सलमान ने की पढ़ाई

सिर्फ मुकेश अंबानी ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने - माने सुपरस्टार सलमान खान ने भी सिंधिया स्कूल से पढ़ाई की है।

स्कूल का नाम बदला

इस स्कूल की स्थापना सरदार स्कूल से की गई थी, जिसका नाम बाद में बदलकर सिंधिया स्कूल कर दिया गया था। तभी से इसे इसी नाम से जाना जाता है।

स्कूल के डायरेक्टर

इस स्कूल में एडमिशनल लेने के लिए स्टूडेंट को टेस्ट क्लियर करना पड़ता है। मौजूदा समय में इस स्कूल के डायरेक्टर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

किताबों से प्‍यार करने से स्‍टूडेंट्स को मिलेंगे कई फायदे