बच्चे खुद बन जाएंगे बेहतर इंसान, पहले घर में करें ये बदलाव


By Mahima Sharan22, Oct 2024 05:12 PMjagranjosh.com

घर के वातावरण में करें सुधार

बच्चों को सभ्य और शालीन बनाना माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए वे बच्चों को हमेशा सुधारते और समझाते रहते हैं, लेकिन केवल ज्ञान देने से कुछ नहीं होता है। बच्चे जो देखते हैं उसी से सीखते हैं। इसलिए बच्चों को सुधारने से पहले घर के वातावरण में सुधार लाएं।

तरीका बदलें

यह बात बिल्कुल सच है कि बच्चे सुनी हुई बातों से ज्यादा देखी चीजों से प्रभावित करते हैं, इसलिए अगर आप बच्चे से कुछ अपेक्षा रखते हैं, तो उनके सामने खुद उदाहरण की तरह पेश आए। जब बच्चा आपको एक सभ्य तरीके से देखेंगा तो वे भी उन आदतों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करेगा।

सम्मान करना सिखाएं

बच्चों में अच्छे संस्कार डालने का सबसे सरल तरीका है आप खुद लोगों से कैसे पेश आते हैं। जब आप बच्चों के सामने दूसरों का सम्मान करेंगे और सभी से प्यार और इज्जत के साथ पेश आएंगे, तब बच्चा भी इसे देखकर दूसरों को सम्मान देना सीखेंगा।

स्वयं को बनाइए उदाहरण

बच्चों के लिए सबसे बड़ा उदाहरण उनके माता-पिता है, इसलिए उनके सामने कुछ ऐसा व्यवहार न करें जिसकी अपेक्षा आप बच्चों से नहीं करते हैं। बच्चों के सामने गाली जैसे अपशब्दों का प्रयोग न करें। बच्चे अपने माता-पिता के अच्छे और बुरे दोनों ही व्यवहारों से प्रभावित होते हैं।

बच्चों की भावनाओं का सम्मान

बच्चों को समझाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है बच्चों की भावनाओं को समझना। आप बच्चों की भावनाओं को जितना समझ कर रिएक्ट करेंगे बच्चे भी उतना ही कॉपरेटिव बनेंगे। बच्चों की बातों को सुनने और समझने का प्रयास करें और अगर कोई बात सच में सही न हो तो प्यार और विनम्रता से उन्हें उसके नुकसानों के बारे में समझाएं।

इन तरीकों से आप अपने बच्चों को बिना ज्ञान दिए भी सभ्य इंसान बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

कम्यूनिकेशन स्किल इंप्रूव करने वाले 7 साइकोलॉजिकल ट्रिक्स