एलन मस्क से सीखें ये 5 चीजें, संवर जाएगी किस्मत


By Mahima Sharan28, Feb 2025 01:39 PMjagranjosh.com

मस्क की आदतें

दुनिया के सबसे अमीर और सफल व्यक्तियों में से एक एलन मस्क को कौन नहीं जानता, लेकिन उनकी जिसने उनकी आदतों को जान लिया वो भी उनकी तरह सफल बन सकता है। आइए उनकी कुछ अच्छी आदतों पर नजर डालते हैं।

रोजाना 6 घंटे की नींद

एलन मस्क ने एक बार कहा था कि स्वस्थ दिमाग के लिए 6-7 घंटे की नींद बेहद ही जरूरी है। वह हर रात छह घंटे सोते हैं, जो उन्हें तरोताजा करने और उनकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है।

वर्क प्लानिंग पर फोकस करें

एलोन मस्क कामों को सही और प्रभावी तरीके से मैनेज करने में विश्वास रखते हैं। वे कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क में विश्वास रखते हैं। इसके लिए, मस्क पोमोडोरो तकनीक का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

एक्सरसाइज करें

एलोन मस्क हमेशा एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी करने की सहाल देते हैं। उनका मानना है कि स्वस्थ दिमाग के लिए व्यायाम बेहद ही जरूरी है। हर किसी को रोजाना कम से 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

अगले दिन की प्लानिंग

एलन मस्क अपने दिन की प्लानिंग प्राथमिकता और महत्वपूर्ण कामों के साथ करने के लिए कहते हैं। अपने दिन को सही तरीके से मैनेज करने के लिए एक दिन पहले ही पूरी प्लानिंग कर लें, इससे आप समय से पहले अपने काम को पूरा कर सकते हैं।

पढ़ने की आदत

मस्क चाहे कितने भी सफल क्यों न हों, लेकिन वे नियमित रूप से पढ़ने और खुद को शिक्षित करने के लिए समय निकालते हैं। मस्क अक्सर सोने से पहले पढ़ते हैं, जिससे उन्हें आराम और तनाव से मुक्ति मिलती है और प्रेरणा मिलती है।

मस्क की ये बातें आपको सफल बना सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

What Is Ajwain Called In English?