छोटी उम्र में बच्चों को सीखा दी ये बातें, तो भविष्य में कभी नहीं पड़ेगा पछताना


By Mahima Sharan06, Oct 2024 04:54 PMjagranjosh.com

अच्छे शिष्टाचार

बच्चे हमारा भविष्य हैं और उन्हें अच्छे नागरिक बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। इसका एक अहम हिस्सा उन्हें बुनियादी शिष्टाचार सिखाना है। यहां कुछ महत्वपूर्ण सीख के बारे में बताया गया है, जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को जरूर सीखाना चाहिए-

प्लीज और थैंक्यू कहना

प्लीज और थैंक्यू कहना बेसिक नियमों में हैं। यह दिखाता है कि आप दूसरों की मदद और विचारों को भी महत्व देते हैं। साथ ही इससे पता चलता है कि बच्चा कितना विनम्र है।

दूसरों का सम्मान करना

दूसरों का सम्मान करना शिष्टाचार का एक महत्वपूर्ण पहलू है। अपने बच्चों को सिखाएं कि हर व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने विचार और भावनाएं होती हैं।

माफ़ी मांगना

गलतियां करना इंसान होने का एक पहलू है। अपने बच्चों को सिखाएं कि जब वे गलती करते हैं तो माफ़ी मांगना ज़रूरी है।

समय का पाबंद होना

समय का पाबंद होना शिष्टाचार का एक महत्वपूर्ण नियम है। अपने बच्चों को समय का महत्व समझाना ज़रूरी है ताकि वे समय के पाबंद बनें।

दूसरों की मदद करना

दूसरों की मदद करना शिष्टाचार का एक मूल्यवान गुण है। अपने बच्चों को दूसरों की मदद करके खुशी महसूस करना सिखाएं।

इन तरीकों से आप अपने बच्चों में अच्छे शिष्टाचार डाल सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

घर से दूर रहने वाले छात्र, ऐसे मैनेज कर सकते हैं अपना स्ट्रेस