New Zealand Visa: नौकरी चाहने वालों के लिए वीजा में हुए बदलाव


By Priyanka Pal10, Apr 2024 03:47 PMjagranjosh.com

वीजा में बदलाव

बाहरी लोगों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए ऑस्ट्रेलिया और कनाडा द्वारा वीजा नियमों में बदलाव किए जा चुके हैं। तो वहीं न्यूजीलैंड ने भी देश में नौकरियों के लिए विदेशियों के लिए कुछ आवश्यकताओं को बढ़ा दिया है।

भारतीयों पर पड़ेगा असर

इस कदम से न्यूजीलैंड में रोजगार तलाश रहे भारतीयों पर असर पड़ने की संभावना है। यदि कोई व्यक्ति आप विदेश में जाकर नौकरी करना चाहता है तो उसे नए लाए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

योग्यताएं

नई आवश्यकताओं में वर्क परमिट के साथ रहने की अवधि को कम करने के अलावा अंग्रेजी दक्षता, कार्य अनुभव और कौशल मानदंड शामिल हैं।

भारतीयों की संख्या

न्यूजीलैंड में भारतीयों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साल 2018 न्यूजीलैंड की जनगणना के अनुसार, भारतीयों की आबादी लगभग 4.7% है।

विदेश मंत्रालय

MEA ने अक्टूबर 2023 में कहा था कि न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के लगभग 2,50,000 व्यक्ति और NRI हैं। जिनमें से अधिकांश स्थायी रूप से वहां बसे हुए हैं।

उद्देश्य

नए वीजा दिशानिर्देशों के साथ, न्यूजीलैंड सरकार का लक्ष्य देश में प्रवेश के लिए अनुपयुक्त समझे जाने वाले प्रवासियों पर नियंत्रण लगाना है।

नियम

वीजा नियमों में तीन मुख्य बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। कम कौशल वाली नौकरियों के लिए अंग्रेजी भाषा की आवश्यकताएं।

वर्किंग वीजा नियम

इसके बाद वर्किंग वीजा के लिए कार्य अनुभव या योग्यता के रूप में कौशल की न्यूनतम सीमा की आवश्यकता होगी।

रहने के लिए नियम

वर्क परमिट पर अधिकतम निरंतर रहने की अनुमति पांच से घटाकर तीन साल कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य न केवल आप्रवासन को नियंत्रित करना है, बल्कि स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार प्रदान करना और उन्हें देश में रहने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Pharmacy Degree Holders: सबसे अच्छी सरकारी नौकरी कौन सी है?