By Priyanka Pal02, Nov 2024 06:03 PMjagranjosh.com
निमरत कौर बॉलीवुड का जाना माना चेहरा हैं, उन्होंने वैसे तो बहुत सी फिल्में की हैं लेकिन उन्हें पहचान द लंचबॉक्स से मिली है। आगे जानिए अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन।
जन्म
निमरत कौर का जन्म 13 मार्च 1982 को राजस्थान के पिलानी में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता मेजर भूपिंदर सिंह एससी भारतीय सेना अधिकारी थे।
स्कूलिंग
उनका परिवार पटियाला में रहता था और उन्होंने यादविन्द्रा पब्लिक स्कूल, पटियाला से पढ़ाई की।
छोटी उम्र में पिता को खोया
वो सिर्फ 12 साल की थीं, जब उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। पिता के शहीद होने के बाद उनका परिवार नोएडा में बस गया और यहीं पर निमरत पली-बढ़ीं।
हायर एजुकेशन
दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में कॉमर्स में बीकॉम ऑनर्स किया।
मॉडलिंग
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद निमरत मुंबई गईं और एक प्रिंट मॉडल के रूप में काम किया, जिसके बाद कई नाटकों में एक्टिंग की।
म्यूजिक विडियों से मिला काम
उन्हें साल 2004 में कुमार शानू के और श्रेया घोषाल के म्यूजिक वीडियो से लॉन्च किया गया था, जिसके बाद बहुत से विज्ञापन मिलने लगे।
अंग्रेजी फिल्म
निमरत ने फिल्मी करियर की शुरुआत अंग्रेजी फिल्म वन नाइट विद द किंग में एक छोटे से किरदार के साथ की।
बॉलीवूड में नाम बनाया
फिल्म द लंचबॉक्स जिसमें इरफान संग उनकी केमिस्ट्री को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। 2016 में अक्षय कुमार के साथ एअर लिफ्ट में काम किया। इसी के साथ साल 2022 में नेटफ्लिक्स मूवी दसवीं में अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
ग्लैमर की दुनिया के मशहूर डिजाइनर रोहित बल की सक्सेस स्टोरी