Nursery Admission 2025: रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सारा प्रोसेस जानें


By Priyanka Pal28, Nov 2024 06:35 PMjagranjosh.com

28 नवंबर 2024 से एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से नर्सरी, केजी और फर्स्ट क्लास के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिए हैं। आगे जानें पूरी प्रक्रिया के बारे में -

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस सिर्फ 25 रुपये है। आप जिस भी स्कूल के लिए एडमिशन फॉर्म भरेंगे, उन्हें उस फॉर्म के 25 रुपये देने होंगे।

ऐज लिमिट

नर्सरी एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र चार साल से कम होनी चाहिए। केजी क्लास के लिए ये उम्र पांच साल से कम और क्लास फर्स्ट के लिए छह साल से कम होना चाहिए।

एडमिशन प्रोसेस

इसमें स्कूल से घर की दूरी, सिंगल चाइल्ड, गर्ल चाइल्ड, सिंगल गर्ल चाइल्ड, स्कूल में भाई-बहन होना या सिंगल पैरेंट्स होना भी एक जरूरी क्राइटेरिया है।

कैटेगिरी

नर्सरी एडमिशन में माइनॉरिटी, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और डिसएडवांटेज ग्रुप के लिए अलग क्राइटेरिया है।

पॉइंट सिस्टम

6 से 8 किमी के दायरे में बच्चे का घर होने पर 40 मार्क्स दिए जाते हैं। 8 से 15 किमी के दायरे में बच्चे का घर होने पर 30 मार्क्स दिए जाते हैं।

डॉक्यूमेंट्स

बीपीएल कार्ड, अंत्योदय अन्न योजना कार्ड, राशन कार्ड, एससी, एसटी और ओबीसी सर्टिफिकेट ये डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

PAN 2.0: जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल