भारत की सबसे पुरानी गुफा


By Priyanka Pal28, Feb 2025 01:16 PMjagranjosh.com

भारत की सबसे पुरानी गुफा

भारत के समृद्ध और प्राचीन इतिहास का रहस्य गुफाओं में छुपा हुआ है। जो कि मनुष्य के जीवन की झलक देते हैं। आज जानिए भारत की सबसे पुरानी गुफा के बारे में।

पुरानी गुफा

भारत की सबसे पुरानी गुफा को मौर्य साम्राज्य के समय यानी 322 ईसा पूर्व से 185 ईसा पूर्व के बीच बनाया गया था। ये गुफा अपनी अनूठी नक्काशी और प्रतिध्वनि के लिए जानी जाती है।

सबसे पुरानी गुफा

दरअसल भारत की सबसे पुरानी गुफा बिहार में मौजूद है, जिसे बराबर गुफा के नाम से जाना जाता है। इसे पुरानी चट्टान को काटकर बनाया गया था।

बराबर गुफा

बराबर गुफाएं बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर क्षेत्र में हैं । वे बराबर और नागार्जुनी नामक दो पहाड़ियों पर स्थित हैं। जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं।

गुफा में पत्थर का इस्तेमाल

बराबर गुफा को बनाने में कठोर ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है। जिससे उन्हें चिकनी और चमकदार सतह मिलती है।

विभिन्न धर्मों की मूर्तियां

गुफाओं के अंदर बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म और जैन धर्म सहित विभिन्न धर्मों की मूर्तियां मौजूद हैं। इससे पता चलता है कि गुफाओं का इस्तेमाल अलग-अलग धर्मों के लोग करते थे।

साहित्य में बराबर गुफाएं

बराबर गुफाओं का निर्माण सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान का है। उन्होंने इसका निर्माण आजीविक संप्रदाय के लिए करवाया था।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

दुनिया में केसर उत्पादक देश