ये हैं भारत की 5 सबसे पुरानी IIT यूनिवर्सिटी


By Mahima Sharan25, Jun 2024 06:19 PMjagranjosh.com

भारत के पुराने आईआईटी

हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सपना होता है आईआईटी कॉलेज में पढ़े, लेकिन यहां एडमिशन पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। आज हम आपको देश के 5 सबसे पुराने आईआईटी यूनिवर्सिटी के बारे में बताएंगे।

IIT खड़गपुर

IIT खड़गपुर की स्थापना 1951 में हुई थी।  यह संस्थान  पहला IIT है और इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है।

आईआईटी बॉम्बे

आईआईटी बॉम्बे की स्थापना 1958 में हुई थी। संस्थान में 584 से अधिक प्रमुख इमारतों को शामिल किया गया है।

आईआईटी मद्रास

यह भारत के आठ सार्वजनिक प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, जिसकी स्थापना  1959 में हुई थी। इसे सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है।

IIT कानपुर

IIT कानपुर उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित एक सार्वजनिक प्रौद्योगिकी संस्थान है। इस संस्थान की स्थापना 1959 में, पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक के रूप में की गई थी।

आईआईटी दिल्ली

आईआईटी दिल्ली टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है। इसकी स्थापना 1961 में की गई थी।

भारत के इन आईआईटी कॉलेजों में पढ़ना आज भी लाखों उम्मीदवारों का सपना है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

भारत के खूबसूरत और सबसे ऊंचे 9 झरने