By Mahima Sharan14, Feb 2025 07:15 PMjagranjosh.com
पर्सनैलिटी टेस्ट
हमारे जन्म की तारीख से ही हमारी पर्सनैलिटी का पता चलता है। शायद आपको इसपर विश्वास न हो, लेकिन हमारे जन्म के दिन से यह भी पता चलता है कि हम किस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं।
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोग टेक्नोलॉजी के सेक्टर में ज्यादा सफल होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मूलांकों के बारे में बताएंगे, आइए देखते हैं क्या इसमें आपका भी मूलांक आता है।
मूलांक 4 वाले लोग
मूलांक 4 के लोग नए और अनोखे विचारों के लिए जाने जाते हैं। ये लोग पुराने तरीकों से हटकर सोचते हैं और नई खोज व तकनीकी विकास में रुचि रखते हैं।
मूलांक 1 वाले लोग
मूलांक 1 के लोग जन्मजात लीडर होते हैं और खुद को आगे बढ़ाने की प्रेरणा से भरे होते हैं। इनकी क्षमता और आत्मनिर्भरता इन्हें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाती है।
मूलांक 3 वाले लोग
मूलांक 3 से जुड़े लोग उच्च शिक्षित, अनुशासित और बेहतर सोच रखने वाले होते हैं। इनका झुकाव एकडमिक और रिसर्च इंजीनियरिंग की ओर ज्यादा होता है।
मूलांक 8 वाले लोग
मूलांक 8 वाले लोगों में धैर्य और मेहनत करने की क्षमता होती है। ये जमीनी हकीकत को समझकर लंबी योजनाएं बनाने में बेस्ट होते हैं।
आपके जन्म की तारीख आपके करियर के बारे में क्या कहती है? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
कल से शुरू होगा बोर्ड एग्जाम, इंग्लिश पेपर के लिए ऐसे रहे तैयार