अच्छे नंबरों के लिए पहले पहचानें अपनी पर्सनैलिटी टाइप, फिर बनाएं स्टडी प्लान


By Mahima Sharan07, Feb 2025 12:50 PMjagranjosh.com

पर्सनैलिटी के हिसाब से करें पढ़ाई

एक बार जब आप अपने पर्सनैलिटी टाइप का पता लगा लेते हैं, तो अपनी प्रोडक्टिविटी को अच्छी तरह से उपयोग कर सकते हैं। आइए आपके पर्सनैलिटी टाइप से समझते हैं कि आपको कैसे पढ़ाई करनी चाहिए।

एक्सट्रोवर्ट

अगर आप लोगों के साथ रहने वालों में से हैं तो आपको टॉपिक्स को जोर से सोच कर पढ़ना चाहिए। टॉपिक्स पर चर्चा करें या फिर आप दूसरों को सिखा भी सकते हैं। आपके लिए ग्रुप स्टडी भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

इंट्रोवर्ट

इंट्रोवर्ट लोगों के ग्रुप में पढ़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि वे किसी के साथ भी घुल-मिल नहीं पाते है। इसलिए आप स्वतंत्र अध्ययन करें, माइंड मैप बनाएं, शांत जगहों पर पढ़ाई करें।

संवेदन

संवेदनशील प्रकार बाहरी दुनिया से बहुत जुड़े होते हैं। वे आमतौर पर वर्तमान में रहते हैं, इसलिए आप कॉन्सेप्ट को डायग्राम के ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। इसके साथ ही आप फ्लैक कार्ड , हैंड्स ऑन एक्टिविटी, कॉर्नेल नोट-टेकिंग के माध्यम से भी पढाई कर सकते हैं, क्योंकि तस्वीरें आपके दिमाग में बेहतर तरीके से फिट हो जाती हैं।

सहज

यदि आप सहज प्रकार के हैं, तो आप चीजों के 'क्यों' को जानना चाहेंगे। वे पैटर्न, संबंध तलाशते हैं, और आप चीजों में बड़ी तस्वीर देखते हैं। आपको अपनी ऊर्जा का बुद्धिमानी से उपयोग करना होगा। इसके साथ ही आपके लिए व्यूजवलाइजेशन पैटर्न सबसे बेस्ट है और जितना हो सके चीजों को एक दूसरे से कनेक्ट करने की कोशिश करें।

सोच

सोचने वाले लोग अपने अंतर्ज्ञान से सोचने के बजाय तर्क को प्राथमिकता देते हैं। वे आम तौर पर अधिक तार्किक होते हैं और सत्य को महत्व देते हैं, दिल से अधिक दिमाग को महत्व देते हैं।

अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से पढ़ाई करना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Proven Strategies To Overcome Stage Fear