GK: भारत में नोट और सिक्के कहां छपते हैं?


By Priyanka Pal01, Apr 2024 06:00 AMjagranjosh.com

पैसा

इंसान की जरूरत पैसा है, बिना पैसे के इंसान ना कहीं जा सकता है और ना ही कुछ खा सकता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में पैसा कमाना बहुत कठिन हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत में नोट और सिक्के कहां छपते हैं?

नोट प्रेस

नासिक की करेंसी नोट प्रेस का निर्माण अंग्रेजों ने 1924 में किया था। 1925 से इस प्रेस में पोस्टल स्टेशनरी और स्टैम्प्स की प्रिंटिंग शुरू हुई। 1928 में पहली बार भारत में पांच रुपये के करेंसी नोट की प्रिंटिंग की गई।

सिक्युरिटी प्रेस

1980 तक सिक्युरिटी प्रेस में ही नोट छापने का काम चल रहा था। इसके बाद अलग से करेंसी नोट प्रेस का निर्माण किया गया। इसके बाद इन संस्थानों को केंद्र सरकार ने खुद से अलग करते हुए 10 फरवरी 2006 सिक्युरिटी प्रिटिंग-मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के रूप में स्थापित किया।

कहां छपते हैं नोट

देश में चार बैंक नोट प्रेस, चार टकसाल और एक पेपर मिल है। नोट प्रेस मध्य प्रदेश के देवास, महाराष्ट्र के नासिक, पश्चिम बंगाल के सालबोनी और कर्नाटक के मैसूर में हैं।

सिक्के

देश में 4 करेंसी नोट प्रेस हैं। इसके अलावा सरकारी स्वामित्व वाली चार टकसालों में सिक्के बनाए जाते हैं, जो मुंबई, हैदराबाद, कलकत्ता और नोएडा में मौजूद हैं।

बड़ा नोट

नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाली इंक मध्य प्रदेश के देवास में बनती है। वहीं, नोट पर जो गहरी स्याही की छपाई होती है. उसे स्विट्जरलैंड की कंपनी एसआईसीपीए द्वारा तैयार की जाती है, जो सिक्किम में मौजूद है. विदेश से आने वाली स्याही के मिश्रण में बदलाव कर होता है, ताकि कोई उसकी नकल न कर पाए।

कागज

भारत में छपने वाले नोट के लिए प्रयोग किया जाने वाला कागज विदेशों से आयात किया जाता है। जिनमें मुख्य तौर पर यूके, जापान और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं।

बैंक नोट

करेंसी नोट प्रेस, नासिक रोड और बैंक नोट प्रेस, देवास जो अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके हमारे देश के साथ-साथ विदेशों के लिए भी बैंक नोटों के उत्पादन में लगे हुए हैं। भारत में प्रसारित 40% से अधिक मुद्रा नोट इन इकाइयों द्वारा मुद्रित किए जाते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

SSC जूनियर इंजीनियर परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी