आपके बगीचे में छिपे होते हैं ये 5 जहरीले पौधे


By Mahima Sharan24, Mar 2025 12:39 PMjagranjosh.com

खतरनाक पौधे

कई आम पौधे अगर छूए या खाए जाएं तो कोई खास खतरा पैदा कर सकते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में हमारे बगीचे में कुछ ऐसे पौधे मौजूद होते हैं, जो दिखने में तो खूबसूरत हो सकते हैं, लेकिन बेहद ही खतरनाक और जहरीले भी होते हैं। आइए उन पौधों के बारे में जानते हैं-

कैस्टर बीन

इस पौधे में राइसिन नाम की एक शक्तिशाली विष होती है। इसके कुछ बीजों का सेवन करने से गंभीर समस्या पैदा हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप अंग विफलता या मृत्यु भी हो सकती है।

डैफोडिल

डैफोडिल के बल्ब जहरीले होते हैं, जिन्हें खाने पर अक्सर मतली, उल्टी और दस्त हो सकते हैं। इसके अलावा कई बार इसे छूने से त्वचा में जलन हो सकती है।

डाइफेनबैचिया

एक लोकप्रिय इनडोर प्लानंट, डाइफेनबैचिया में ऐसे रसायन होते हैं जो चबाने या खाने पर सूजन, जलन और दर्द पैदा कर सकते हैं। इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखने की सलाह दी जाती है।

फॉक्सग्लोव

अपने आकर्षक फूलों के लिए प्रसिद्ध फॉक्सग्लोव में विषाक्त पदार्थ होते हैं जो मतली, उल्टी और हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

हाइड्रेंजिया

हाइड्रेंजिया खाने से मतली, उल्टी और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इस पौधे में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड होते हैं, जो खाने पर साइनाइड छोड़ते हैं।

ये पौधे हमारे आस-पास ही मौजूद होते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

लोमड़ी से भी ज्यादा चतुर-चालाक होते हैं ये जानवर