Gen-Z जेनरेशन के 8 फेमस स्लैंग्स, क्या इसका मतलब जानते हैं आप?
By Mahima Sharan23, Dec 2024 05:51 PMjagranjosh.com
Gen-Z जेनरेशन फेमस स्लैंग्स
बीते कुछ समय से Gen-Z शब्द बहुत ही लोकप्रिय हो रहे हैं। बेशक आप Gen-Z का मतलब जानते होंगे, लेकिन कई बार Gen-Z कुछ ऐसे शॉर्ट शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिसका मतलब शायद ही किसी को मालूम होगा। आज हम आपको जेनजी जनरेशन के कुछ लोकप्रिय स्लैंग्स के बारे में बताएंगे-
डूम स्क्रॉलिंग
सोशल मीडिया पर निगेटिव न्यूज या परेशान करने वाली कंटेंट को स्क्रॉल करने का कार्य, यह जानते हुए भी कि यह चिंता या तनाव का कारण बनता है को डूम स्कॉलिंग कहते हैं।
ब्रेन रोट
यह शब्द तुच्छ या अत्यधिक ऑनलाइन कंटेंट का इस्तेमाल करने के परिणामस्वरूप बिगड़ती मानसिक स्थिति के बारे में बताती है।
देमुर
ट्रेडिशनल तरीके से शालीन या संयमित अर्थ वाले 'विनम्र' शब्द ने शालीन पर जोर देने वाले फैशन ट्रेंड के रूप में अनुभव करने को देमुर कहा जाता है।
गर्ल मैथ
एक ऐसा शब्द जो महिलाओं के पैसे खर्च करने के तरीके को मजाकिया ढंग से दर्शाता है।
पूकी
एक चंचल और स्नेही शब्द जिसका इस्तेमाल अक्सर किसी ऐसे व्यक्ति को दर्शाने के लिए किया जाता है जिसकी आप परवाह करते हैं।
एरा
टेलर स्विफ्ट जैसे कल्चर आइकन से प्रेरित, 'एरा' किसी व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग चरणों या पीरियड को दर्शाता है, जिसका उपयोग अक्सर व्यक्तिगत परिवर्तनों को बताने के लिए किया जाता है।
इन जेनजी शब्दों का मतलब आपको भी मालूम होनी चाहिए। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
साइकोलॉजी के अनुसार ये संकेत बताते हैं कि जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं आप