ये 7 पॉजिटिव इमोशन आपको बना देंगे अच्छा इंसान


By Priyanka Pal21, Aug 2024 09:59 AMjagranjosh.com

7 पॉजिटिव इमोशन

जब हम पॉजिटिव इमोशन के बारे में सोचते हैं तो, ऐसी चीज जो हमारे दिमाग में सबसे पहले आती है वह है खुशी। लेकिन क्या आप जानते हैं खुशी के अलावा भी कई पॉजिटिव इमोशन हैं जो किसी को भी अच्छा व्यक्ति बना सकते हैं।

गर्व

हमें गर्व का अनुभव तब होता है जब हम स्वयं को किसी व्यक्तिगत उपलब्धि, या दूसरों की उपलब्धियों से जोड़ते हैं। जब कोई हमारी तारीफ़ करता है, तो हमें भी गर्व महसूस होता है।

करुणा

यह वह भावना है जिससे हम दूसरों के दुखों के प्रति सहानुभूति और चिंता दिखाते हैं। जब हम दूसरों के प्रति चिंता या दया दिखाते हैं, तो यह एक पॉजिटिव इमोशन होता है।

प्रेम

शायद कोई भी सकारात्मक भावना प्रेम से ज़्यादा मानवीय नहीं है। यह वह भावुक रूप जिसका उल्लेख कविता और साहित्य में किया जाता है।

आशा

यह वही भावना है जो हमें आगे बढ़ने और भविष्य में अच्छी चीजों की उम्मीद करने के लिए मोटिवेट करती है। यह आपको फ्यूचर के बारे में अच्छा महसूस कराती है।

आनंद

आनंद खुशी की भावना का एक रूप है, यह भावना आपको तब महसूस होती है जिसकी आप लंबा समय से जीत की या कुछ अच्छा होने की उम्मीद करते हो।

शांति

रिसर्च कहती है कि शांति तनाव और चिंता को कम कर सकती है और कल्याण की भावना को जन्म दे सकती है। हम शांति का अनुभव तब करते हैं जब हम तनावमुक्त होते हैं और महसूस करते हैं कि चीजें बस अच्छी हैं।

मनोरंजन

हम कोई मजेदार फिल्म या कोई स्टैंड-अप कॉमेडियन देखते हैं और हम मनोरंजन की भावना का अनुभव करते हैं। हंसी या मुस्कुराहट इस बात का संकेत है कि हम खुश हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

स्ट्रेस कम करते हैं ये 8 साइकोलॉजिकल टिप्स