गुस्से पर काबू कैसे पाएं? प्रेमानंद महाराज से जानें


By Mahima Sharan03, Oct 2024 02:37 PMjagranjosh.com

गुस्से पर कैसे पाए काबू?

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है और आप अपनी इस आदत से काफी परेशान हैं? और अगर आप अपने इस स्वभाव को नियंत्रित करना चाहते हैं तो इसमें प्रेमानंद महाराज आपकी मदद कर सकते हैं।

प्रेमानंद से जानें टिप्स

हाल ही में उन्होंने अपने भक्त द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गुस्से को नियंत्रित करने का एक अद्भुत उपाय बताया है, जिसे अगर आप अपनाएंगे तो आपका मन शांत रहेगा।

गहरी सांस

प्रेमानंद महाराज के अनुसार बहुत ज्यादा गुस्सा करने की आदत से परेशान हैं तो जब भी आपको गुस्सा आए तो गहरी सांस लें। इससे आपका मन शांत हो जाएगा। इसके अलावा गुस्से में कोई फैसला न लें। मन शांत होने पर ही किसी निर्णय पर पहुंचें।

एकांत में रहें

वहीं, जब आपको गुस्सा आए तो किसी एकांत जगह पर बैठ जाएं, इससे मन शांत होगा। आप चाहें तो ध्यान मुद्रा में भी बैठ सकते हैं, इससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी।

आक्रामक होना सही है?

इसके अलावा जब आपको गुस्सा आए तो खुद से पूछें कि क्या इस बात पर आक्रामक होना सही है। जब आप गुस्से में हों तो धैर्य रखना सीखें।

माफ करना सीखें

अगर कोई आपका अपमान करता है, आपकी आलोचना करता है, आपका मज़ाक उड़ाता है तो उससे दूरी बना लें और दूसरों को माफ़ करना सीखें। यह आपके लिए अच्छा होगा।

इन तरीकों से आप अपने गुस्से को मैनेज कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

साइकोलॉजी के अनुुसार, टेंशन में भी शांत रहने वाले लोगों में होती हैं ये आदतें