दिनभर रहेंगे सुपर चार्ज,अपनाएं ये प्रोडक्टिव टूल्स


By Mahima Sharan07, Jan 2025 12:51 PMjagranjosh.com

प्रोडक्टिव ऐप्स

प्रोडक्टिव बने रहने के लिए यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि आप अपने जेब को ढिली करें। आज हम आपको कुछ ऐसे फ्री ऐप्स के बारे में बताएंगे, जो इंसान को प्रोडक्टिव और ऑर्गनाइज रहने के लिए प्रेरित करता है, तो आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में-

MICROSOFT TO DO

यह सरल लेकिन शक्तिशाली तरीके से काम को मैनेज करने में मदद करता है। यहां आप अपने काम की सूची बनाकर और रिमाइंडर सेट करके अपने दिन को ऑर्गनाइज कर सकते हैं।

OBSIDIAN

Obsidian की शक्तिशाली लिंकिंग सुविधाएं आपको विचारों को जोड़ने और कार्य के लिए प्रभावी ढंग से नोट्स मैनेज करने की अनुमति देते हैं।

GOOGLE KEEP

गूगल कीप अपने विचारों, सूचियों या रिमाइंडर को नोट करने के लिए एकदम सही है। यहां आप चीजों को ऑर्गेनाइज करने के लिए रंग-कोडिंग और लेबल का उपयोग कर सकते हैं।

Mozilla Thunderbird

यह एक ओपन-सोर्स ईमेल क्लाइंट जो आपके इनबॉक्स को साफ-सुथरा रखता है और कई अकाउंट को आसानी से मैनेज करता है।

Notion

यह नोट लेने, प्रोजेक्ट मैनेज और डेटाबेस को जोड़ता है। नोशन आपके कार्यों को कस्टमाइज और ऑर्गेनाइज करने के लिए बेस्ट प्रोडक्टिव ऐप है।

इन ऐप्स की मदद से आप प्रोडक्टिव बनें रह सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

दिमाग को रिएक्टिव करेंगे ये टेक्निक