क्यों मनाया जाता है वीमेन डे?


By Mahima Sharan07, Mar 2024 10:07 AMjagranjosh.com

महिला दिवस

महिलाएं दुनिया की आधी आबादी हैं और आज वे किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों पर आधारित है।

कब मनाया जाता है वीमेन डे

हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और यह 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है।

महिलाओं से जुड़ी जरूरी बातें

अगर आप इन बातों से अनजान हैं तो आइए आज हम आपको बताते हैं महिलाओं से जुड़ी सभी जरूरी बातें दिन-

पुरुषों के बराबर

हमारे समाज की प्रगति में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर ही माना जाता है, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं महिलाओं को पुरुषों से कमतर ही समझा जाता है। कभी न कभी महिलाओं को ये कहा जाता है कि ये काम वो नहीं कर सकती, सिर्फ पुरुष ही कर सकते हैं।

महिला दिवस का इतिहास

दरअसल, न्यूयॉर्क में 12 से 15 हजार महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया था। रैली निकालने का मकसद इन महिलाओं की मांग थी कि काम के घंटे कम करने के साथ-साथ उनका वेतन भी उनके काम के अनुरूप होना चाहिए।

वोट देने का हक

इसके अलावा उन्हें वोट देने का भी समान अधिकार मिलना चाहिए। इस अभियान के एक साल बाद, अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बाद में वर्ष 1911 में पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड और जर्मनी में मनाया गया। इसके बाद 8 मार्च 1975 को संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी।

महिला दिवस मनाने का उद्देश्य

इस दिन को मनाने का मकसद समाज में महिलाओं को समान अधिकार प्रदान करना है और साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को रोकने के लिए भी यह दिन मनाया जाता है।

भारत में बड़ी धूम-धाम में महिला दिवस मनाया जाता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

GK: भारत में पहली मेट्रो ट्रेन कब और कहां चली थी?