जब जीवन में हारा हुआ महसूस होने लगे, तब खुद से पूछे ये सवाल


By Mahima Sharan15, Sep 2024 10:27 AMjagranjosh.com

आपके मूल्य क्या हैं?

उन सिद्धांतों और विश्वास पर विचार करें जिन्हें आप बहुत महत्व देते हैं और जिनके साथ आप कभी समझौता नहीं करेंगे। ये चीजें आपको निर्णय लेने में मदद करेंगे साथ ही सही मार्गदर्शन करेंगे।

अच्छे अनुभव

आज आप जिस स्थान पर उनके अनुभवों को याद करें। उन सकारात्मक और नकारात्मक घटनाओं पर विचार करें जिन्होंने आपके आकार दिया है।

आप सबसे ज्यादा अच्छा कब महसूस करते हैं?

उन पलों को पहचानें जो आपको सच्ची खुशी और संतुष्टि देते हैं। अपने जीवन में इन पलों को दोहराएं और फिर से बनाएं।

अपने डर को पहचानें

अपने डर को पहचानें और उनके कारणों को समझें। इन डरों का सामना करना शुरू करें और उन्हें अपनी ताकत में बदल दें।

आप विफलता को कैसे संभालते हैं?

हम सभी ने अपने जीवन में कई बार विफलता का सामना किया है। पास्ट के उन पहलुओं पर गौर करें की पहले आपने कैसे विफलता का सामना किया। ऐसा करने से आपको मजबूती और हिम्मत मिलती है।

आपकी ताकत क्या है?

अपनी ताकत को समझने और उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करें। यह विकास और बदलाव की ओर पहला कदम है।

आपको कमजोर क्यों महसूस होता है?

अपनी कमजोरियों के कारणों की पहचान करें, जो अक्सर पिछले अनुभवों के बारे में बताती हैं।  अपने जीवन पर नियंत्रण पाने के लिए कदम उठाना शुरू करें।

ये सवाल आपको सकारात्मक रहने में मदद करेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

साइकोलॉजी के अनुसार, वर्किंग प्लेस पर ऐसे सुधारिए बोल-चाल