Rajasthan Police Constable Result 2022 जल्द हो सकता है घोषित।


By Gaurav Kumar23, Jul 2022 12:24 PMjagranjosh.com

राजस्थान पुलिस जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 घोषित करेगी।

हालांकि, राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान पुलिस के परिणाम की जांच कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 तक कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी।

राजस्थान पुलिस परीक्षा राज्य के 32 जिलों में लगभग 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इस भर्ती के लिए 4438 रिक्तियों के मुकाबले 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे। sc, st वर्ग के &उम्मीदवारों को 36 फीसदी अंक जरूरी है।

वे सभी उम्मीदवार जो कॉन्स्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे परिणाम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट- police.rajasthan.gov.in देखते रहें।

Read More

चंद्रशेखर आजाद जयंती: जानें, उन से जुड़े रोचक तथ्य।