ज्यादा पढ़ने के बाद भी स्टूडेंट्स फेल क्यों हो जाते हैं?


By Mahima Sharan15, May 2024 12:42 PMjagranjosh.com

बोर्ड रिजल्ट

बोर्ड के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। ऐसे में कई छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है, तो कुछ कई छात्र हैं जो परीक्षा पास करने में असफल रहे हैं। इनमें से कई छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने परीक्षा के लिए घंटों पढ़ाई की थी, लेकिन परिणाम अच्छा नहीं आया।

क्यों फेल होते हैं छात्र?

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन सी गलतियां हैं जिनकी वजह से छात्र घंटों पढ़ाई करने के बावजूद बोर्ड परीक्षा पास करने में असफल रहे हैं।

गलत तरीके से पढ़ाई करना

कुछ छात्र बिना किसी योजना या रणनीति के अध्ययन करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वे समय बर्बाद करते हैं और महत्वपूर्ण चीजों को समझने में असफल होते हैं।

नोट्स न बनाना

वहीं, कुछ छात्र ठीक से नोट्स नहीं बनाते हैं, जिससे बाद में पढ़ा हुआ उन्हें याद रखना और समझना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कुछ छात्र अपने कीमती समय का ठीक से प्रबंधन नहीं कर पाते हैं।

एकाग्रता की कमी

सोशल मीडिया, फोन और शोर जैसे ध्यान भटकाने वाले कारक पढ़ाई के दौरान छात्रों की एकाग्रता को बाधित कर सकते हैं। वहीं, अगर छात्र की रुचि किसी विषय में नहीं है तो उनके लिए एकाग्रता बनाए रखने में मुश्किल होती है।

समझ की कमी

यदि छात्रों को किसी विषय की मूल अवधारणाओं की अच्छी समझ नहीं है, तो उन्हें कठिन अवधारणाओं को समझने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

रिवीजन की कमी

रिवीजन की कमी के कारण कॉन्सेप्ट को लंबे समय तक याद रखना मुश्किल हो जाता है।

इन चीजों पर ध्यान देकर आप अपनी गलतियों पर सुधार कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

किसी से अच्छे से बात कैसे करें?