लोगों को करना है इन्फ्लुएंस? अपनाएं ये 8 रिवर्स साइकोलॉजी टेक्निक


By Mahima Sharan12, Mar 2025 06:26 PMjagranjosh.com

रिवर्स साइकोलॉजी टेक्निक

रिवर्स साइकोलॉजी बहुत ही शक्तिशाली टेक्निक है, जब इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। यह दूसरों को इन्फ्लुएंस करने में मदद करता है।

अलग सुझाव दें

अगर आप किसी से कुछ करवाना चाहते हैं, तो ऐसे सुझाव दें जो शायद उन्हें पसंद न आए। ऐसा करने से दूसरा व्यक्ति आपसे असहमत हो सकता है और खुद काम करने के लिए प्रोत्साहित हो जाता है।

इसे एक चुनौती बनाएं

अपने अनुरोध को एक चुनौती के रूप में प्रस्तुत करें, जैसे कि कहें, 'मुझे नहीं लगता कि आप इसे समय पर पूरा कर पाएंगे।' यह चुनौतीपूर्ण बातें उन्हें आपको गलत साबित करने के लिए और काम पूरा करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

अरुचि दिखाएं

किसी ऐसी चीज़ में रुचि न दिखाएं जिसे आप वास्तव में चाहते हैं। इससे दूसरा व्यक्ति आपको इसे स्वीकार करने के लिए मनाने में अधिक रुचि ले सकता है। ऐसा करने से आपका मान दूसरों के सामने बढ़ता है।

कम अपेक्षाएं रखें

ऐसा व्यवहार करें जैसे कि आपको किसी से कम अपेक्षाएं हैं। यह आपके आत्मसम्मान की रक्षा करता है, क्योंकि इससे दूसरे लोगों को ऐसा लगता है कि आप किसी भी चीज के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं है।

विकल्प देने का दिखावा करें

किसी को दो विकल्पों में से एक विकल्प देने का दिखावा करें, लेकिन उन्हें अपनी पसंद के विकल्प की ओर ले जाएं। इससे दूसरों के दिमाग के साथ खेलना कहते है। ऐसा कर के आप बिना किसी को पता चले अपना काम करवा सकते हैं।

इस तरह से आप किसी भी इंसान को अपनी बात मनवाने के लिए इन्फ्लुएंस कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

सता रहा है Lay Off का डर, करें ये काम