RRB NTPC 2023 का रिजल्ट जारी, ऐसे करे डाउनलोड


By Prakhar Pandey2023-03-03, 16:35 ISTjagranjosh.com

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड।

RRB

जो भी कैंडिडेट आरआरबी एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के लिए सिलेक्ट हुए हैं। वो अपना रिजल्ट इस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1

उम्मीदवार सबसे पहले https://rrbcdg.gov.in/ पर जाए।

चरण 2

वेबसाइट के होमपेज पर एक एक्टिव नोटिस बोर्ड दिखेगा उस पर जाए।

चरण 3

नोटिसबोर्ड पर दिख रहीं पहली लिंक पर क्लिक करें।होम पेज पर शॉर्टलिस्टिंग के लिए पे लेवल -2 एनटीपीसी पदों/कट-ऑफ अंकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अंतिम रूप से चयनित कैंडिडेट्स की सूची।

चरण 4

सूची पर जाते ही आपको RRB NTPC लेवल 2 रिजल्ट 2023 के लिए पीडीएफ/कट ऑफ एक नए विंडो में मिल जाएगी।

चरण 5

पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

परीक्षा

एनटीपीसी कैटेगरी में कुल 463 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आगे बुलाया जाएगा।

चुने हुए कैंडिडेट्स

आरआरबी चंडीगढ़ ने कुल 2019 पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली थी। जिसमें सिर्फ 463 लोगों का ही चयन हो पाया हैं।

AIMS एटीएमए का रिजल्ट ऐसे करे डाउनलोड