By Mahima Sharan02, Oct 2023 11:00 AMjagranjosh.com
बैंक जॉब
जब बैंक नौकरियों की बात आती है, तो एसबीआई बैंक में रिक्तियां विशेष महत्व रखती हैं। अभ्यर्थियों को इंतजार है कि कब भर्ती निकलेगी और कब से आवेदन करेंगे।
वैकेंसी का इंतजार
हर कोई इस भर्ती का इंतजार कर रहा है कि क्लर्क भर्ती के लिए नोटिस कब जारी किया जाएगा और कब रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। आइए जानते हैं इसे लेकर क्या है ताजा अपडेट।
कब आ सकता है नोटिस?
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा का नोटिस किसी भी वक्त जारी हो सकता है। पिछले साल इसे सितंबर महीने में रिलीज किया गया था उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर तक अधिसूचना जारी हो जाएगा।
आधिकारिक साइट
इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित कर दें कि नवीनतम अपडेट के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर नजर रखें।
संभावित विवरण यहां देखें
नोटिस जारी होने के बाद ही सारी जानकारी विस्तार से मिल सकेगी, लेकिन मोटे तौर पर पिछले वर्षों को देखते हुए कुछ चीजों के बारे में संभावित जानकारी दी जा सकती है।
पात्रता
इन पदों के लिए ग्रेजुएट्स उम्मीदवार जिनकी उम्र 21 से 28 साल के बीच है वे आवेदन कर सकेंगे। चयन परीक्षा के माध्यम से होगा और परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी: प्री और मेन्स।
एसबीआई पीओ भर्ती 2023
यह भी जान लें कि एसबीआई पीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी। उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती डिटेल्स
आप दोनों भर्तियों से जुड़ी कोई भी डिटेल जानना चाहते हैं, लेटेस्ट अपडेट जानना चाहते हो या पीओ पद के लिए आवेदन करना चाहते है, सभी काम के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
BPSSC Recruitment: बिहार पुलिस में SI बनने का सुनहरा मौका