लेफ्ट हैंड पर घड़ी पहनने का साइंटिफिक कारण क्या है? जानें


By Mahima Sharan12, Nov 2023 07:31 AMjagranjosh.com

बाएं हाथ पर ही क्यों पहनी जाती है?

क्या आप जानते हैं कि घड़ी हमेशा बाएं हाथ पर ही क्यों पहनी जाती है? इस सवाल का जवाब ज़्यादातर लोगों को नहीं पता होगा और शायद ही कभी उन्होंने इस पर ध्यान दिया होगा।

उल्टे हाथ को ध्यान में रखकर क्यों डिजाइन होती है घड़ी

आपने देखा होगा कि घड़ी बनाने वाली कंपनियां हमेशा उल्टे हाथ को ध्यान में रखकर ही घड़ियां डिजाइन करती हैं। ज्यादातर लोग घड़ी भी उल्टे हाथ में पहनते हैं। क्या आप जानते हैं इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है? आइए हम आपको इसका जवाब देते हैं।

मैकेनिकल घड़िया

दरअसल, जब घड़ी का उत्पादन शुरू हुआ तो ज्यादातर घड़ियां मैकेनिकल हुआ करती थीं। इन्हें बार-बार घुमाने की जरूरत थी। आप जानते हैं कि ज्यादातर लोग अपना सारा काम सीधे अपने हाथों से करते हैं। वहीं कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो हर काम के लिए अपने दाहिने हाथ की जगह उल्टे हाथ का इस्तेमाल करते हैं।

घड़ी पहनने में आसानी

चूंकि सीधे हाथ वाले लोगों की संख्या अधिक है इसलिए उल्टे हाथ के लिए घड़ियां बनाई जाती हैं। क्योंकि घड़ी को बाएं हाथ की अपेक्षा दाहिने हाथ में पहनना आसान होता है, जबकि दाहिने हाथ की अपेक्षा बाएं हाथ में घड़ी पहनना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

क्या है वैज्ञानिक कारण?

दरअसल, जब हम उल्टे हाथ में घड़ी पहनते हैं तो 12 नंबर सबसे ऊपर होता है, जिससे हमें समय देखने में आसानी होती है। जबकि घड़ी को सीधे हाथ में पहनने से 12 अंक नीचे की ओर चले जाते हैं, जिससे समय देखना मुश्किल हो जाता है।

दूसरी वजह

इसके अलावा एक कारण यह भी है कि घड़ी को सीधे हाथ में पहनने से घड़ी की चाबी अंदर की ओर मुड़ जाती है। जबकि उल्टे हाथ में चाबी बाहर रहती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर उसे घुमाना आसान हो जाता है।

Deepostav 2023: Ayodhya To Set A New Record, Know Other Highlights