कमजोर है बच्चे की याददाश्त? फॉलो करें ये सीक्रेट टिप्स


By Mahima Sharan14, Jun 2024 11:43 AMjagranjosh.com

कमजोर याददाश्त

बच्चों को कुछ सिखाने के लिए जरूरी है कि उनकी याददाश्त अच्छी हो। अगर उनकी याददाश्त कमजोर होगी तो वे नई चीजें नहीं सीख पाएंगे या देर से सीखेंगे। कमजोर याददाश्त का असर पढ़ाई पर भी पड़ेगा।

ऐसे बढ़ाएं बच्चों का दिमाग

इसलिए जरूरी है कि बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के लिए कुछ उपाय किए जाएं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से तरीके हैं जिनसे बच्चों की याददाश्त बढ़ाई जा सकती है।

उनसे बात करें

बच्चों से खूब बात करें और उनसे पूछें कि उनके स्कूल में क्या हुआ या उनके दोस्तों के नाम क्या हैं। अगर आप कभी बाहर घूमने जाते हैं तो घर आकर उस जगह के बारे में पूछें।

विजुअलाइजेशन

अगर आपके बच्चे को कोई पाठ याद करने में परेशानी हो रही है तो उसे बताएं कि जब भी वह कोई पाठ पढ़े तो अपने दिमाग में कोई तस्वीर बनाए। ऐसा करने से आपका बच्चा उस पाठ को याद रखेगा और जल्दी नहीं भूलेगा।

आपको कुछ सिखाएं

अपने बच्चे से कहें कि वह आपको छोटी-छोटी चीजें सिखाए जैसे जोड़-घटाना या किसी अन्य विषय का कोई पाठ जो वह चाहता है। ऐसा करते समय, सुनिश्चित करें कि वह ऊंची आवाज में बोले। तेज बोल कर पढ़ने से चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

रंगों से सिखाएं

आप अपने बच्चे को जो भी सिखाएं, उसे अलग-अलग रंगों से रेखांकित करें। रंग बच्चों के दिमाग पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए उनकी मेमोरी तेज करने का यह बेस्ट तरीका है।

एक साथ सब न सिखाएं

यह न सोचें कि बच्चा एक ही दिन में सब कुछ याद कर लेगा। थोड़ा-थोड़ा सिखाने से चीजें उसके दिमाग में ज्यादा आएंगी। पाठ याद रखने का यह एक अच्छा तरीका है।

इन टेक्निक का इस्तेमाल कर के आप अपने बच्चों का याददास्त सुधार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Hobbies That Will Raise Your IQ According To Science