By Mahima Sharan27, Dec 2024 09:15 AMjagranjosh.com
सेल्फ स्टडी
सफल करियर के लिए के लिए बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको सेल्फ स्टडी के कुछ फायदों के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में हम किसी को पता होना चाहिए।
सीखने में फायदेमंद
सेल्फ स्टडी के लिए एक खास स्थान होने से आपके दिमाग को सीखने के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।
प्लानिंग करना
सेल्फ स्टडी एक ठोस प्लानिंग से शुरू होता है। अपने सीखने के लक्ष्यों को छोटे-छोटे कार्यों में बांटे, हर सब्जेक्ट या टॉपिक के लिए खास समय निकालें और अपने शेड्यूल पर टिके रहें।
एक्टिव लर्निंग
इनएक्टिव तरीके से पढ़ने के बजाय कॉन्सेप्ट के साथ एक्टिव तरीके से जुड़ें। आपने जो सीखा है उसका शॉर्ट स्टोरी बनाए, उसे किसी और को पढ़ाना, या प्रैक्टिस प्रॉब्लम को हल करना जैसी तकनीकें समझ को गहरा करने और कॉन्सेप्ट में सुधार करने में मदद करती हैं।
लक्ष्य निर्धारित करें
हर स्टडी सेशन के लिए क्लियर लक्ष्य निर्धारित करें। मैथ को याद करने की बजाय ज्यादा से ज्यादा प्रॉब्लम सॉल्व करने का प्रयास करें।
नियमित ब्रेक लें
बिना ब्रेक के लंबे समय तक पढ़ाई करना नुकसानदेह हो सकता है। पोमोडोरो टेक्निक का इस्तेमाल करें। हर 25 मिनट की पढ़ाई के बाद 5 मिनट का ब्रेक लें। छोटे ब्रेक आपके दिमाग को तरोताजा करते हैं।
खुद को बार-बार परखें
समझ को मापने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है खुद को टेस्ट करना। खुद को चुनौती देने के लिए फ्लैश कार्ड, क्विज़ या पिछले परीक्षा के पेपर का उपयोग करें।
छात्रों के लिए सेल्फ स्टडी बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
शर्मीले बच्चों का स्टेज पर बोलने का डर कैसे दूर करें?