SGPGI Admit Card 2023 : नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड
By Priyanka Pal10, Feb 2023 05:29 PMjagranjosh.com
एडमिट कार्ड 2023 -संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान,लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
लिखित परीक्षा –नर्सिंग ऑफिसर के 905 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
कब होगी परीक्षा –अपडेट के अनुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी 2023 को किया जाएगा।
कैसे होंगे परीक्षा में प्रश्न –एग्जाम में जनरल इंग्लिश, जनरल नॉलेज, रीजनिंग, गणित एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे।
एडमिट कार्ड जारी –पीजीआइ नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2023 को बुधवार, 8 फरवरी को जारी किया गया और उम्मीदवार परीक्षा की तारीख यानि 18 फरवरी तक डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड –स्टेप 1 –पहले ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in एडमिट कार्ड 2023 पर जाएं।
स्टेप 2 –अपने पंजीकृत यूजर/लॉग-इन आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा.
स्टेप 3 –दिए गए लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
NEXT : डीयू के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी होंगी मुख्य अतिथि