Shaheed Diwas 2023 : जानें 23 मार्च को शहीद दिवस का महत्व
By Priyanka Pal23, Mar 2023 12:04 PMjagranjosh.com
शहीद दिवस -
भारत में शहीदों के सम्मान और देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद करने के लिए हर साल शहीद दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है।
क्या होता है इस दिन ?
इस दिन भारत के गौरव शान और आजादी के लिए लड़ने वाले भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी जाती है।
प्रेरणा देती है वीरों की शहादत -
बहुत कम उम्र में हंसते - हंसते देश के लिए खुद को फांसी की सजा दे दी भारतीयों के लिए भगत सिंह, शिवराम राजगुरु, सुखदेव प्रेरणा के स्रोत हैं।
वीरों की आत्मा की शांति के लिए की जाती है प्रार्थना -
विभिन शिक्षण संस्थानों में इस अवसर पर मौन सभा का आयोजन करते हैं और वीरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है।
भगत सिंह -
चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भगत सिंह ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का साहस से मुकाबला किया।
सुखदेव -
भगत सिंह और सुखदेव की गहरी दोस्ती थी दोनों लाहौर नेशनल कॉ़लेज के छात्र थे सांडर्स हत्याकांड में सुखदेव ने भगत सिंह तथा राजगुरु का साथ दिया था।
राजगुरू -
यह शिवाजी की छापामार शैली के प्रशंसक होने के साथ-साथ लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के विचारों से भी प्रभावित थे।