शाहरुख खान के ये Inspiring Quotes देंगे Negativity से लड़ने की हिम्मत
By Mahima Sharan17, Dec 2024 06:51 PMjagranjosh.com
प्रेरक विचार
शाहरुख खान एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने दम पर फर्श से अर्स तक का सफर तय किया है। आज हम उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं, जो हम सभी को पूरी परिस्थिति से लड़ने का हौसला देता हैं।
सफलता और असफलता
सफलता कोई अच्छी शिक्षक नहीं है; असफलता आपको विनम्र बनाती है।
मेहनत
दुनिया में केवल एक ही धर्म है- कड़ी मेहनत। कर्म करें एक दिन आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
व्यस्त रहना क्यों है जरूरी?
दुख को दूर करने का एकमात्र उपाय काम करते रहना और व्यस्त रहना है। चुनौतियों या असफलताओं को नियंत्रण में लेने देने के बजाय, वह अपनी ऊर्जा को सार्थक काम में लगाने की सलाह देते हैं।
नकारात्मक भावनाएं
नकारात्मक मत बनो। यह आपके चेहरे पर दिखता है।शाहरुख हमें सकारात्मक सोच बनाए रखने की याद दिलाते हैं। उनका मानना है कि हमारा नजरिया हमारे जीवन को प्रभावित कर सकता है।
जीवन का हिस्सा क्या है?
सफलता और असफलता दोनों ही जीवन का हिस्सा हैं। दोनों ही स्थायी नहीं हैं।
शाहरुख खान की ये प्रेरक बातें हमेशा आपको आगे बढ़ने में मदद करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
खान सर की ये बातें मान ली, तो जीवन में कभी नहीं होगी हार