Snapdeal के को- फाउंडर कृणाल बहल की नेट वर्थ जानिए


By Priyanka Pal08, Jan 2025 02:00 PMjagranjosh.com

बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का सीजन 4 शुरू हो गया है, इसी के साथ स्नैपडील के को फाउंडर कृणाल बहल भी जज के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं।

स्कूलिंग

भारत में जन्मे और पले-बढ़े कुणाल बहल ने अपनी स्कूल एजुकेशन दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने विदेश में जाकर पढ़ाई को पूरा करने का मन बनाया।

डिग्री

बहल ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से सिस्टम इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और फिर व्हार्टन स्कूल से मार्केटिंग और ऑपरेशन स्ट्रैटेजी में एक और डिग्री ली।

एग्जीक्यूटिव मार्केटिंग

अपने व्यावसायिक कौशल को और बढ़ाने के लिए, उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एग्जीक्यूटिव मार्केटिंग प्रोग्राम के बारे में सीखा।

बिजनेस

कुणाल बहल ने साल 2010 में स्नैपडील की सह-स्थापना करके अपने बिजनेस करियर की शुरूआत की।

निवेश

अपनी वेंचर कैपिटल फर्म के माध्यम से, बहल ने ओला कैब्स, अर्बन कंपनी, रेजरपे और मामाअर्थ जैसे कई विविध उच्च-विकास स्टार्टअप में निवेश किया है।

उपलब्धियां

उन्हें 2014 में BMA एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के रूप में सम्मान, ET टॉप 50 एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया की सूची में शामिल और 2014 में फॉर्च्यून की 40 अंडर 40 सबसे प्रभावशाली बिजनेस लीडर्स की सूची में भी जगह मिली है।

नेट वर्थ

उनके बिजनेस आइडिया ने ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में पैर पसारे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास कुल संपत्ति लगभग 3,500 करोड़ रुपये है।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

तनाव होगा कोसों दूर, जब आप अपनाएंगे 8+8+8 रूल