By Priyanka Pal30, Mar 2024 06:01 PMjagranjosh.com
इमोशनली इंटेलिजेंट
भावनात्मक रूप से बुद्धिमान होना आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स में से एक है। जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है और चर्चा नहीं की जाती है। आगे जानिए इमोशनल इंटेलिजेंट लोगों में पाई जाने वाली 8 आदतों के बारे में।
प्रयास करना
आप हर चीज पर ध्यान देते हैं। आप अक्सर उन सभी चीजों को नोटिस करते हैं जिन्हें दूसरे लोग मिस करते हैं।
जीवन जीने का तरीका
आपको नई संस्कृतियों को बारे में जानना, नए लोगों से मिलना - जुलना पसंद है। क्योंकि आपको यह सीखना अच्छा लगता है कि दूसरे लोग कैसे रहते हैं और क्या चीज़ उन्हें प्रभावित करती है।
कमियों और ताकत पर काम करना
आप उन चीजों के बारे में भी जानते हैं जो आपको वास्तव में महान बनाती हैं। आप अपनी कमजोरियों पर काम करना जानते हैं। अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल आप किसी पर नहीं करते।
वर्तमान जीना
इमोशनली इंटेलिजेंट लोग भविष्य की चिंता नहीं करते बल्कि वह वर्तमान में जीना पसंद करते हैं। आप अपनी सक्सेस के बारे में सोचना, उसके लिए दिन रात मेहनत करना बखूबी जानते हैं।
मूड
जब आप किसी बात को लेकर अधिक गुस्सा और दुखी होते हैं। तो आपको इसके बारे में पता होता है। आप अपनी भावनाओं को उसी रूप में अनुभव करते हैं जैसे वे घटित हो रही हैं।
लोगों का सामना
जब आपके और किसी अन्य व्यक्ति के बीच कोई मुद्दा उठता है तो आप कुछ भी न कहने और इसे अपने बीच समस्याएं पैदा करने देने के बजाय तुरंत उससे निपटना पसंद करते हैं।
पर्सनल डेवलपमेंट
आप अपनी रुचियों, नौकरी, दोस्तों, रिश्तों और आप इन क्षेत्रों में सुधार के लिए चीजों को अलग तरीके से कैसे कर सकते हैं, इस पर विचार करना शुरू करते हैं।
लोगों को सुनना
आपमें अन्य लोगों को अपनी उपस्थिति में शांत और उन्हें स्वीकार कर लेते हैं। आप वास्तव में लोगों से जुड़ने का आनंद लेते हैं, चाहे वह आपके दोस्त हों या परिवार।
ऐसी ही आदतों, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।